ज़िल्लर वार्ता राष्ट्रीय ,जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीरके पुंछ जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वेतन में बढ़ोतरी, अवकाश की सुविधा और नौकरी को स्थायी किए जाने समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत होती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।
कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
NHM कर्मचारियों ने सरकार से उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की अपील की है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन और सरकार इस आंदोलन को समाप्त कराने के लिए क्या कदम उठाती है।