ज़िल्लर वार्ता राष्ट्रीय ,नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी 2026 के अवसर पर बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन ने बीजेपी कार्यालय में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश से देश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।
गणेश चतुर्थी के मौके पर बीजेपी कार्यालय में धार्मिक माहौल देखने को मिला। नितिन नवीन ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की पूजा की और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के दौरान सभी ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और देश में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।