ज़िल्लर वार्ता राष्ट्रीय,दिली: नई दिल्ली के प्रसाद नगर थाना क्षेत्र स्थित अल्फा गार्डन में बुधवार को प्रशासन ने बड़ी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की जमीन खाली कराने के लिए की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जमीन से जुड़े मामले में अदालत के आदेश के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए यह कदम उठाया गया।
जानकारी के अनुसार, अल्फा गार्डन की जमीन को लेकर विवाद पहले अदालत तक पहुंचा था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमीन खाली कराने का आदेश दिया था। इसके बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए और प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन की टीम बुधवार को बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची।
कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। बुलडोजर की मदद से निर्माणों को हटाने और DDA की जमीन खाली कराने का काम शुरू किया गया। कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई अदालत के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जमीन खाली कराने के बाद इसे DDA के कब्जे में सौंपने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
फिलहाल अल्फा गार्डन में बुलडोजर कार्रवाई जारी है और पुलिस-प्रशासन की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।