ज़िला समाचार, कोलकाता : कोलकाता के सियालदह स्टेशन के बाहर सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन के बाहर स्थित एक खाने-पीने के स्टॉल में आग लगी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
स्टेशन के बाहर आग लगने की वजह से कुछ समय के लिए इलाके में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। दमकल कर्मियों ने आग को नियंत्रित करने के लिए अभियान शुरू किया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है।
आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी जांच की जा रही है।