ज़िला समाचार, कोलकाता: दमदम स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल हाई स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी सुनने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. सुकांत मजूमदार के साथ पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी तथा अखिल भारतीय महासचिव सुनील बंसल भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर दिए गए संदेश को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के लोगों से सीधे संवाद करते हैं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहल को सामने रखते हैं।
इस आयोजन के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक एकजुटता और जनसंपर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।