ज़िल्लर वार्ता राष्ट्रीय : मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दलों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तंज कसा है।
अधीर रंजन ने कटाक्ष करते हुए ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा कि उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए और इसी संदर्भ में उन्होंने ‘बीजेपी पार्टी के घर जमाई’ जैसी टिप्पणी की। उनका बयान SIR को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच सामने आया है।
दरअसल, हाल के दिनों में भाजपा से जुड़े कुछ नेताओं और संगठनों की ओर से ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बयान सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने भी सितंबर में ज्ञानेश कुमार के लिए पद्म भूषण की मांग की थी।
वहीं, विपक्षी दल SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर लगातार आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी की है।
SIR को लेकर जारी इस राजनीतिक विवाद के बीच अधीर रंजन की टिप्पणी ने एक बार फिर चुनाव आयोग की भूमिका और ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रही बहस को चर्चा में ला दिया है।