ज़िल्लर वार्ता राष्ट्रीय,रायपुर : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर आत्मीय मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 समेत छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और आर्थिक विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री साय और डॉ. रमन सिंह के बीच यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समन्वय की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।