ज़िल्लर वार्ता राष्ट्रीय , दिली : हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक में विकास कार्यों के लिए जारी सांसद निधि के धीमे इस्तेमाल को लेकर अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई।
कंगना रनौत ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में सांसद निधि के तहत करीब 11 करोड़ रुपये उपलब्ध होने के बावजूद बड़ी राशि अब तक खर्च नहीं हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में खर्च की गई राशि बेहद कम रही। उन्होंने अधिकारियों से फंड के उपयोग और लंबित विकास कार्यों की स्थिति पर स्पष्ट जवाब मांगा।
बैठक के दौरान कंगना ने अधिकारियों को बार-बार आश्वासन देने के बजाय जमीन पर काम पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने विकास योजनाओं में देरी और सरकारी धन के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर जवाबदेही तय करने की बात कही।
कंगना ने कांग्रेस की राजनीति पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता के विकास से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने और जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।